फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चारधाम यात्रियों के फर्जी पंजीकरण मामले में चार एजेंट हरिद्वार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चारधाम यात्रियों के फर्जी पंजीकरण मामले में चार एजेंटों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, फर्जी पंजीकरण की मास्टरमाइंड महिला पहले से जालसाजी के मामले में हरिद्वार जेल में बंद है। कोतवाली पुलिस उसे पूछताछ के लिए बी वारंट पर विकासनगर लाने की तैयारी कर रही है।



बीते शुक्रवार को पुलिस ने हरबर्टपुर और कटापत्थर चेकपोस्ट पर चारधाम यात्रा पंजीकरण की जांच की थी। इस दौरान कई यात्रियों के पंजीकरण फर्जी पाए गए थे। इसमें महाराष्ट्र निवासी गोविंद भिकाजी मोगले ने एकता यात्री संघ ट्रैवल्स, सचदेवा ट्रैवल्स हरिद्वार और वाहन चालक, गुजरात के सूरत निवासी हिनु सेंलर ने गंगा ट्रैवल्स हरिद्वार, केरल के तिरुवंतपुरम निवासी प्रदीप ए.पी ने हरिद्वार के रानीपुर के एजेंट और राजस्थान के जिला भिलवाड़ा निवासी महेश चंद्र त्रिवेदी ने पूर्णा ट्रैवल्स हरिद्वार के खिलाफ फर्जी चारधाम यात्रा पंजीकरण करने की शिकायत दी थी। उन्होंने पंजीकरण के लिए रुपये लेने की बात भी कही थी। पुलिस ने मामले में चार ट्रैवल एजेंसियों, एक एजेंट और एक चालक के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि रविवार को हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के भैरो मंदिर निवासी ऋषभ गुलाटी, कनखल निवासी आशुतोष, हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला के भारत मातापुरम निवासी भूपेश शर्मा और मुखिया गली निवासी नीरज कुमार को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपी ऋषभ के पास से पुलिस को फर्जी पंजीकरण के लिए प्रयोग किया गया लैपटॉप और मोबाइल फोन भी मिला है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि ऋषभ गंगा टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी हरिद्वार और आशुतोष, भूपेश व नीरज पूर्णा ट्रैवल एजेंसी के एजेंट हैं। उन्होंने बताया आरोपियों से पूछताछ के दौरान फर्जी पंजीकरण के मामले में मास्टरमाइंड के रूप में हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र के श्रवणनाथ नगर निवासी महक मदन का नाम सामने आया है। बताया कि महिला को फर्जी पंजीकरण के मामले में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। बताया कि वह हरिद्वार जिला कारागार में सजा काट रही है। महिला को भी मुकदमे में आरोपी के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें