- वकीलों के आंदोलन में रहेंगे सक्रिय
- सचिव और उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, ताकि उत्तराखंड बार काउंसिल का लड़ सकें चुनाव
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। वकीलों की हड़ताल और धरना-प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को देहरादून बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर बिष्ट और उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिसोदिया ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। हालांकि उन्होंने कहा कि वह आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहेंगे। इस्तीफा देने की वजह यह बताई कि दोनों को उत्तराखंड बार काउंसिल का चुनाव लड़ना है, जिसके नामांकन के लिए नियम है कि उम्मीदवार किसी बार का पदाधिकारी नहीं होना चाहिए। सचिव पद से इस्तीफा देने वाले राजबीर बिष्ट ने बताया कि बार काउंसिल उत्तराखंड के चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही तीन तारीख की शाम इस्तीफा दे दिया था। अधिसूचना चार तारीख को जारी हुई है। बार काउंसिल उत्तराखंड का चुनाव लड़ने के लिए उनका पद से इस्तीफा देना जरूरी था लेकिन वह संघर्ष कमेटी के साथ मिलकर आंदोलन में पहले की तरह ही सक्रिय रहेंगे।
-
हड़ताल जारी रहेगी
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि चेंबर संबंधी मांगों पर शनिवार को भी उनकी हड़ताल और धरना जारी रहेगा। सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। आगे की रणनीति के लिए संघर्ष समिति जो फैसला लेगी, वह सभी को मान्य होगा।