फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बीएलए और बीएलओ के सामंजस्य से आसान होगा उत्तराखंड एसआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
विज्ञापन


-दलों से 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई। दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दृष्टिगत 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की नियुक्ति के संबंध में चर्चा की गई।

सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं के साथ-साथ राजनीतिक दलों की अहम भूमिका होती है, जिसके लिए जरूरी है कि हर पोलिंग बूथ पर राजनैतिक दलों के बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। अभी तक में प्रदेश में 11,733 बूथों के सापेक्ष 4155 बीएलए ही नियुक्त हैं। प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्री एसआईआर फेज में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल लगभग 40 वर्ष तक की आयु के ऐसे मतदाता, जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज थे, उनकी सीधे बीएलओ एप से मैपिंग की जाएगी। 40 वर्ष से कम आयु के ऐसे मतदाता, जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं है तो उनके माता-पिता या दादा-दादी के नाम के आधार पर प्रोजनी के रूप में मैपिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, स्वीप नोडल विनय कुमार सहित कांग्रेस से मनोज रावत, अमेंद्र बिष्ट, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश, बीएसपी से दिग्विजय सिंह, प्रमोद कुमार गौतम, बीजेपी से कुंदन परिहार, राजकुमार पुरोहित, आम आदमी पार्टी से जसवीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें