फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: युवकों ने दुकान में महिला को किए अभद्र इशारे, हाथ पकड़ने की कोशिश, पति ने बदमाशों को पीटा

Sat, 31 Jan 2026 03:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

महिला ने दो युवकों पर हाथ पकड़ने और गंदे इशारे करने के आरोप लगाए। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम युवकों से मारपीट के आरोपी की पत्नी ने रुद्रसेना और अन्य की मौजूदगी में शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की। महिला ने कहा उनसे छेड़खानी के कारण झगड़ा हुआ। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रुद्रसेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। इस दौरान आरोपी की पत्नी भी उनके साथ थी। शिकायत में उन्होंने कहा वह बाजार में दुकान चलाती हैं।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  बजट को लेकर सीएम धामी ने कहा- पीएम मोदी उत्तराखंड का रखते हैं हमेशा ध्यान, इस बार भी उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पति भी दुकान में रहते हैं। घटना के दिन दोनों मुस्लिम युवक उनकी दुकान में आए। उन्हें अभद्र इशारे किए और उनका हाथ पकड़कर खींचने लगे। उनके पति ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया शिकायत की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें