फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में पकड़े दो मुन्नाभाई, एक लाख में हुआ था सौदा

Tue, 04 Jul 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में टेली कम्युनिकेशन परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई और ठेका लेने वाले इंस्ट्टीट्यूट संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि संचालक ने परीक्षार्थी से एक लाख रुपये लेकर अपने साथी को उसके स्थान पर परीक्षा देने भेजा था। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

क्लेमेंटाउन थानाध्यक्ष दिलबर नेगी ने बताया कि ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी के कुल सचिव डा सतीश चंद शर्मा ने थाने पर सूचना दी कि यूनिवर्सिटी में सोमवार को टेली क्म्युनिकेशन का पेपर चल रहा था।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने हेमचंद्र बेलवाल के स्थान पर मेहताब खान निवासी गांधी ग्राम को परीक्षा देते हुए पकड़ा है। पुलिस कालेज से मेहताब को लेकर थाने आ गई। 
विज्ञापन

और भी कई राज खुले

पूछताछ हुई तो मेहताब ने बताया कि बसंत विहार में कोचिंग इंस्ट्टीयूट चलाने वाले फरमान निवासी खान मार्केट ऋषि विहार के कहने पर परीक्षा दी है। फरमान ने इसके बदले उसे 50 हजार रुपये दिए थे।

पुलिस ने इसी आधार पर दबिश देकर फरमान को भी पकड़ लिया। एसओ ने फरमान से पूछताछ के आधार पर बताया कि हेमचंद्र बेलवाल ने फरमान को एक लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था।

इससे पहले भी फरमान हेमचंद्र पेपर दे चुका है। पूछताछ में कई अन्य जानकारी भी मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ठेकेदार और मुन्ना भाई के अलावा ठेका देने वाले छात्र हेमचंद्र बेलीवाल को भी आरोपी बनाया है।

​दोनों आरोपियाें को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी ने पुलिस टीम में शामिल   थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी, अरुण त्यागी, कोमल रावत, पंकज कुमार, सतीश कुमार और प्रदीप नौटियाल को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें