देहरादून में दानिश अहमद के बाद दो और संदिग्धों ने पुलिस और खूफिया तंत्र की नींद उड़ा दी है। दानिश के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
दरअसल, दस जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड होनी है। ऐसे में संदिग्ध नजर आने से पुलिस परेशान हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले देर रात जाखन में नजर आए दो संदिग्धों ने खुफिया तंत्र की नींद उड़ा दी है।
दोनों मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे एक राजपुर रोड स्थित एक होटल के पास देखे गए और कुछ देर बाद चले गए। फिलहाल और कहीं इनकी मौजूदगी नजर नहीं आई है।
खुफिया विभाग क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गया है। वहीं, होटल संचालक से संदिग्धों के बारे में हुई पूछताछ बेनतीजा रही है। कई अन्य आशंकाओं पर भी काम करने पर कुछ पता नहीं चला।