फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को दो मॉडल और एक प्रोफेशनल कॉलेज की सौगात, 15 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ 

Thu, 20 Dec 2018 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने दो मॉडल कॉलेज और एक प्रोफेशनल कॉलेज की सौगात दी है। मॉडल कॉलेज हरिद्वार व किच्छा में और प्रोफेशनल कॉलेज पौड़ी के पैठाणी में खोला जाएगा। इन कॉलेजों के लिए सरकार को केवल जमीन देनी है। निर्माण का पैसा केंद्र से मिलेगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को प्रदेश के दो मॉडल कॉलेजों के निर्माण कार्य का शुभारंभ दिल्ली से करेंगे। उन्होंने बताया कि मॉडल कॉलेजों के लिए हरिद्वार और किच्छा में जमीन तलाशी जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

हर जिले में एक मॉडल कॉलेज खोलेगी सरकार

इनके लिए 12 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी। यहां फैकल्टी रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। पौड़ी के थलीसैंण ब्लॉक के पैठाणी में बनने वाले प्रदेश के पहले प्रोफेशनल कॉलेज पर केंद्र सरकार 26 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस कॉलेज में सभी रोजगारपरक पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों को तय करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि हर जिले में एक मॉडल डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। इन कॉलेजों में सभी विषय पढ़ाए जाएंगे और हॉस्टल की सुविधा भी होगी। इससे पहले सरकार प्रदेश में लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती पूरी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें