फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी में बाइक सवारों पर टूटकर गिरी पेड़ की टहनी, बुरी तरह हुए घायल

Sun, 02 Apr 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग 
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से मुख्य बाजार में एक पीपल के पेड़ की भारी भरकम टहनी टूट गई, जिसकी चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन


साथ ही तीन से अधिक टैक्सियां और चार से अधिक दुकानें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।

पेड़ की टहनी टूटने से मुख्य बाजार से गौचर जाने वाली सड़क बंद हो गई वहीं नगर की बिजली भी गुल हो गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार शाम साढ़े पांच बजे चली आंधी से जिला सहकारी बैंक की सांध्यकालीन शाखा के ठीक सामने वाले पीपल के पेड़ की भारी भरकम टहनी टूटकर सड़क पर आ गई।

इस दौरान सड़क पर गौचर की ओर बाइक से जा रहे राजीव मिंगवाल (38) और कमलेश बिष्ट (40) टहनी के नीचे दब गए।

 बाइक में पीछे बैठे कमलेश बिष्ट को काफी चोटें आई हैं, राजीव ने हेलमेट पहना था। उसे हल्की चोटें आई हैं।

सीएचसी के डा. मनोज मिश्रा ने बताया कि दोनों घायल प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हैं। दूसरी ओर तेज आंधी से लोनिवि कार्यालय के भवन की टिन की छत उड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें