रुड़की क्षेत्र में ड्रग विभाग की छापेमारी की खबर मिलते ही शहर से लेकर देहात तक के कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानों के शटर बंद कर फरार हो गए। कई मेडिकल स्टोर संचालक टीम की पल-पल की खबर लेते रहे। टीम के वापस लौटने के बाद कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानों के शटर खोले।
सिफारिश को पहुंचे सफेदपोश
तीन मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई के बाद कई सफेदपोश सिविल अस्पताल पुलिस चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने टीम से मेडिकल स्टोर संचालकों को छोड़ने की सिफारिश की। इस पर टीम के अधिकारियों ने दो टूक कहा कि इनकी सिफारिश करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इसके बाद सफेदपोश उल्टे पांव लौट गए।
सही शिकायत करें तो होगी कार्रवाई
स्टेट ड्रग कंट्रोलर ताजवीर सिंह का कहना है कि टीम की ओर से अब नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अगर कहीं किसी मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बिक रही हैं तो आम नागरिक विभाग से शिकायत करें। शिकायत पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जबकि शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।