एसआई मनोज रावत ने बताया कि चैलूसैंण के नजदीक चौरा गांव निवासी राहुल (19) पुत्र वीर सिंह शुक्रवार शाम को करीब सात बजे अपने मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा था। उसकी मां ने दिन-रात मोबाइल पर लगे रहने की बात कहते हुए उसे डांट लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया।
इसके बाद जब उसकी हालत खराब हुई तो ग्रामीण उसे करीब दो किमी दूर कुर्सी से चैलूसैंण बाजार में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसकी हालत अधिक खराब देखकर डॉक्टर ने उसे कोटद्वार ले जाने की सलाह दी। शुक्रवार रात को ही परिजन निजी वाहन से करीब पौने बारह बजे राहुल को राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।