फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों पर पलटी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, मरता हुआ छोड़कर भागा चालक

Mon, 24 Jul 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुरा के पास ईटों से भरी ट्राली के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक व एक अन्य साथी हादसा हो जाने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया हैं। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


मंगलौर क्षेत्र के ठसका गांव निवासी अंकित, ललित, विकास व प्रविंद्र एक ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर करीब एक बजे रुड़की की ओर आ रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली मोहनपुरा के पास पुल पर चढने लगी तो अचानक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।

जिसमें ट्राली के उपर बैठे अंकित पुत्र मुन्ना व ललित पुत्र कृष्ण ईटों के नीचे दब गए। वहीं ट्रैक्टर चालक प्रविंद्र व एक अन्य साथी विकास ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान 20 वर्षीय अंकित को तो आसानी से ईटों के नीचे से निकाल लिया गया। जिसकी मौत हो चुकी थी, लेकिन ललित का कुछ पता नहीं चल पाया।

जिसके बाद रुड़की व मंगलौर से दो क्रेन मंगाई गई। जिसके बाद 28 वर्षीय ललित को ईटों के नीचे से निकाला गया, लेकिन ईटों के नीचे से निकाले जाने तक ललित की भी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

​ट्रेन की चपेट में आने से वृद्व की मौत

जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया हैं। सिविल लाइंस कोतवाल ऐश्वर्यपाल ने बताया कि  प्रथमदृष्टता चालक को नींद की झप्पी आने के कारण हादसा होना प्रतित हो रहा है।

मृतक के परिजन मामले में तहरीर देने की तैयारी कर रहे है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहा।

​ट्रेन की चपेट में आने से वृद्व की मौत
फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस जैसे ही लक्सर स्टेशन पर रुकी तो व्यास पुरवा थाना कडियॉवा जिला हरदोई निवासी करीब 70 वर्षीय गोविंद दास पुत्र खमा पानी पीने के लिए उतरा।

कुछ देर ट्रेन रुकने के बाद चलने लगी। गोविंद दास ट्रेन को चलती देख जल्दी में चढने लगा। प्रत्यक्षर्दियों के अनुसार गोविंद को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई।

लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जेब से मिली आईडी के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें