जरा सी बात को लेकर चाचा-भतीजे में इतनी लड़ाई हो गई कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। भतीजा चाचा पर हावी हो गया और उसने चाचा को लाठी और डंडों से पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया।
घायल चाचा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया तो आरोपी भतीजे को चाचा की रिपोर्ट पर राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
जानकारी के मुुताबिक विकासखंड के भेला गांव का मोहन सिंह (72वर्ष) अपने भतीजे अव्वल सिंह (54 वर्ष) के साथ शनिवार दोपहर को अंगोठ गांव से भोज में शामिल होकर वापस भेला आ रहे थे।