फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लीवाला फ्लाईओवर बना काल, निगल ली दो दोस्तों की जिंदगी

Fri, 20 Jan 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहरादून का बल्लीवाला फ्लाईओवर ने दो और नौजवानों की जिंदगी निगल ली। बृहस्पतिवार रात असंतुलित बाइक फ्लाईओवर के बीचोंबीच स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन


बाइक पर दो दोस्त सवार थे। दोनों उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरे। एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इनमें से एक युवक ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहा था। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। इनमें से एक रोहतक  और दूसरा यूपी के चंदौसी का रहने वाला बताया गया है।

वसंत विहार के इंदिरा नगर (मलिक चौक) निवासी देवी सिंह का बेटा रजत (23) ऑस्ट्रेलिया में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। कुछ दिन से वह छुट्टियों पर घर आया हुआ था। रजत बृहस्पतिवार रात अपने साथी अंशुमन निवासी चमन विहार के साथ पल्सर मोटर साइकिल पर सवार बल्लूपुर की तरफ से जीएमएस रोड जा रहे थे।
विज्ञापन


बल्लीवाला फ्लाईओवर पार करते समय बाइक असंतुलित होकर बीचोंबीच खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक टकराने के बाद दोनों दोस्त उछलकर फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोट की वजह से रजत की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंशुमन गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर से गुजर रहा प्राइवेट वाहन चालक उन दोनों को उठाकर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ले आया। जहां डाक्टरों ने रजत को मृत घोषित कर दिया। अंशुमन ने भी कुछ देर सिसकने के बाद दम तोड़ दिया। मोटर साइकिल नंबर के आधार पर पुलिस उनके घर तक पहुंच सकी। रजत का परिवार हरियाणा के रोहतक और अंशुमन का परिवार यूपी के चंदौसी (मुगल सराय) का रहने वाला है। अंशुमन के पिता ओएनजीसी में गार्ड बताए गए हैं।

नहीं पहना था हेलमेट
हेलमेट पहना होता तो शायद रजत की जान बच सकती थी। एसओ वसंत विहार ऋतुराज ने बताया कि घटना स्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक स्पीड पर रही होगी। संतुलन बिगड़ने के कारण वह खंभे से टकरा गई। क्षतिग्रस्त खंभा भी यही कहानी बयां कर रहा है।

बेहोश हुए माता-पिता
छात्र रजत की मौत की खबर मिलते ही पिता देवी सिंह और मां बेहोश हो गए। दरअसल, पुलिस को दोनों मृतको के मकान ढूंढने में काफी परेशानी हुई। पुलिस पड़ोसी के माध्यम से घर तक गई थी। माता-पिता को जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर चिल्ला कर बेहोश हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें