फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में ट्रेन की छत पर चढ़े दो कांवड़िए करंट से झुलसे, हालत गंभीर 

Sun, 16 Jul 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के ट्रेन की छत पर चढ़े दो कांवडिए करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में दोनों को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना तड़क में करीब चार बजे की है। मेला स्पेशल ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जैसे ही ट्रेन आकर रुकी तभी दो कांवड़िए छत पर चढ़ गए। छत पर चढ़ते ही इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आकर दोनों बुरी तरह झुलस गए।

दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोनों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। निरीक्षक जीआरपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की पहचान सतीश (26) पुत्र प्रकाश निवासी गांव जावली थाना लोनी जिला गाजियाबाद और रवि तोमर (30) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव सिरसाना जिला बागपत के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें