फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हाईवे पर दो कांवड़ियों की मौत, 100 से अधिक कांवड़िए घायल

Thu, 09 Aug 2018 08:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर
विज्ञापन
बुधवार को हरिद्वार में कुछ इस तरह कांवड़िओं की भीड़ से लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हाईवे पर कांवड़ियों के वाहनों की भिड़ंत में रुड़की और भगवानपुर में दो कांवड़ियों की मौत हो गई है। जबकि बाइकों की भिड़ंत में करीब सौ से अधिक कांवड़िए घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल के अलावा क्षेत्र के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


बुधवार को डाक कांवड़ियों का हाईवे पर पूरी तरह कब्जा रहा। बड़े वाहनों और बाइकों से कांवड़िए हाईवे पर फर्राटा भरते नजर आए।

बड़े वाहनों व बाइकों पर सवार कांवड़ियों का रेला रफ्तार में गंतव्य की ओर बढ़ता रहा। वाहनों की भीड़ के चलते दिनभर हाईवे पर हादसे होते रहे। भगवानपुर काली नदी के पास बोलेरो के पीछे लटके एक कांवड़िए को पीछे चल रही दूसरी बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।
 

विज्ञापन

घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया

जमकर तोड़े गए ट्रैफिक रूल - फोटो : amar ujala
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रामहीर पुत्र कलिराम निवासी सुंदरपुरा, जिला जींद हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ियों की बाइकों की भिड़ंत में सतीश कुमार पुत्र प्रकाश निवासी रामपुरी जिला मुजफ्फरनगर घायल हो गए।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच हाईवे पर कांवड़ियों की बाइक भिड़ने से शामली निवासी प्रदीप घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हाईवे पर जगह-जगह बाइकों की भिड़ंत में करीब सौ से अधिक कांवड़िए घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सिविल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें