- चिकित्सकों ने दोनों बाइक के चालक को हायर सेंटर किया रेफर
- चकराता क्षेत्र के ही रहने वाले है दोनों घायल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाना डाकघर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे एक महिला और पुरुष को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक चालकों को सीएचसी, चकराता में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह चकराता ब्लॉक के रावना गांव निवासी राजन (36) अपनी पत्नी शर्मिला के साथ बाइक से बूढ़ी दिवाली मनाने छावनी बाजार से अपने गांव की ओर जा रहे थे। वहीं, ब्लॉक क्षेत्र के ही कुंनावा गांव निवासी गज्जू (40) अपने साथी छोटूऊ गांव निवासी खीमा के साथ नवीन चकराता पुरोड़ी के साथ बाइक से छावनी बाजार की ओर आ रहा था। कैलाना डाकघर के पास दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई।
सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन तोमर ने बताया कि दुर्घटना में राजन आर गज्जू को गंभीर चोटें आईं हैं। राजन की पत्नी शर्मिला और गज्जू को मामूली चोटें आईं थीं। चारों को उपचार के लिए सीएचसी चकराता ले जाया गया। बताया कि राजन और गज्जू को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।