किसे पता था कि चूल्हे से निकली एक चिंगारी कई मकानों कों अपनी चपेट में ले लेगी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकानों में कोई नहीं था।
चिंगारी ने देहरादून जिले में चकराता के लोखंडी गांव में लकड़ी के बने दो कच्चे मकान एक दुकान को जलाकर खाक कर दिया। हादसे के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की सुबह तड़के चार बजे की है। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।