फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे से निकली चिंगारी ने कई मकानों को कर दिया खाक, सब कुछ हो गया स्वाह

Sat, 02 Jun 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन
house burnt in fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

किसे पता था कि चूल्हे से निकली एक चिंगारी कई मकानों कों अपनी चपेट में ले लेगी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकानों में कोई नहीं था। 

विज्ञापन


चिंगारी ने देहरादून जिले में चकराता के लोखंडी गांव में लकड़ी के बने दो कच्चे मकान एक दुकान को जलाकर खाक कर दिया। हादसे के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की सुबह तड़के चार बजे की है। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार बजे चिंगारी ने ही पास रखे कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया

गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि लोहारी गांव निवासी मोतराम और श्याम सिंह के लोखंडी में कच्चे मकान हैं। जिसमें से श्याम सिंह का मकान अक्सर बंद रहता है, जबकि मोतराम घर के साथ बनाए गए कमरे में ही रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतों के सामान की दुकान चलाते हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर रात मोतराम ने मकान में ही खाना बनाया और चूल्हे को ठीक ढंग से बुझाए बिना ही सोने के लिए मकान में चले गए।

सुबह चार बजे चूल्हे से निकली चिंगारी ने ही पास रखे कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद कुछ ही देर में दोनों मकान और दुकान धूं-धूं कर जलने लगे। आसपास रहने वाले लोग आग लगता देख मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने आग पर काबू पाने की खूब कोशिश की। लेकिन कुछ ही देर में सब कुछ स्वाह हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें