फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में कूदे दो दोस्तों को पुलिस ने बचाया, इसके बाद उन्होंने जो किया देखकर चकराई पुलिस 

Fri, 12 Jan 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
एकाएक झील में छलांग लगा दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नैनीताल में दो दोस्तों ने एक के बाद एक झील में छलांग लगा दी। बमुश्किल पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला, जिसके बाद उन दोनों की हरकतें देखकर पुलिस कर्मियों का सिर चकरा गया।

विज्ञापन


सरोवरनगरी के फांसी गधेरे पर बैठे नशे में धुत दो दोस्तों ने नैनीझील में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों को बमुश्किल पकड़कर बीडी पांडे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।

बृहस्पतिवार देर रात दो दोस्त फांसी गधेरे के पास झील किनारे बैठे थे। इसी दौरान नैनीताल निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट ने एकाएक झील में छलांग लगा दी। ठीक कुछ देर बाद उसके दोस्त निसौल भीमताल निवासी खिलेश दानू भी झील में कूद गया।

विज्ञापन

पुलिस के साथ गालीगलौज और हाथापाई की

स्थानीय लोगों से भी नशेड़ियों ने हाथापाई कर दी
स्थानीय लोगों की सूचना पर तल्लीताल थाने के एसआई मोहन सिंह नयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक स्थानीय लोगों ने युवकों को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया था, लेकिन ज्यादा शराब पीने के कारण युवकों ने पुलिस के साथ गालीगलौज कर उनके साथ हाथापाई की।

झड़प में पुलिस कांस्टेबलों की वर्दी फट गई। एसआई के कंधे पर लगे स्टार खींचने का भी आरोप है। बीच-बचाव को पहुंचे स्थानीय लोगों से भी नशेड़ियों ने हाथापाई कर दी। इससे उनको भी हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस ने बमुश्किल युवकों को शांत कर वाहन में बैठाया तो यहां भी उन्होंने हंगामा कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ कर एक युवक दोबारा झील में कूदने चला गया।
विज्ञापन

उल्टा युवकों ने पुलिस पर लगा दिए आरोप

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पुलिस ने किसी तरह उन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉ. अमित आनंद के अनुसार युवकों ने शराब पी थी।

दोनों के शरीर पर मामूली चोटें हैं। दोनों युवक टैक्सी चालक बताए जा रहे हैं। एसआई एमएस नयाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

उनके वाहन जब्त कर लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। वहीं युवकों का कहना है कि मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने अकारण उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें