फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: एयरपोर्ट तिराहे के पास वाहन की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले दोनों एक साथ

Mon, 02 Dec 2024 11:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)।

सार

मार्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार हो गया। दोनों बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट तिराहा और जौलीग्रांट पुलिस चौकी के बीच ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


वीर सिंह बिष्ट (75) पुत्र स्वर्गीय शिव सिंह बिष्ट निवासी वार्ड नंबर 8 अठुरवाला और दलपति सिंह (65) पुत्र शिव सिंह निवासी वार्ड 7 जोगियाना, अठुरवाला दोनों मॉर्निंग वॉक पर ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर निकले थे। जहां अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें...Roorkee: हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून... समुदाय विशेष के युवक की हरकत से मचा बवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर दोनों शव अलग-अलग कुछ दूरी पर पड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। निवर्तमान सभासद संदीप नेगी ने बताया कि बीर सिंह खेती बाड़ी करते थे। और दलपत सिंह वन विभाग से रिटायर्ड थे। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने बताया कि वाहन चालक के बारे में छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें