फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल: हादसे ने निगली दो जिंदगियां, एक गंभीर घायल

Fri, 02 Dec 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/चमोली
विज्ञापन
नदी में पलटी मैक्स - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
गढ़वाल में हुए अलग-अलग हादसे में दो लोगों मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी किनारे जा गिरा। हादसे में परिचालक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। वहीं, चमोली के घाट-सलबगड़ मार्ग पर मैक्स नदी में पलटने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग से ऋषिकेश जा रहा एक ट्रक घोलतीर के समीप नारायणघाटी में अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। लोगों की सूचना पर रुद्रप्रयाग कोतवाली व घोलतीर चौकी से मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

घायल चालक रणजीत सिंह पुत्र हुकुम सिंह, निवासी कंडारा (कर्णप्रयाग) सड़क से करीब 50 मीटर नीचे मिला। उसे सड़क तक पहुंचाया गया। पांच घंटे की खोज के बाद रेस्क्यू टीम ने परिचालक देवेंद्र सिंह (21) पुत्र गौर सिंह, निवासी ग्राम पिंडवाली, आदिबदरी का शव नदी से बरामद किया। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्स खाई में गिरी, चालक की मौत

accident - फोटो : graphic
चमोली के घाट-सलबगड़ मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

बृहस्पतिवार रात 10 बजे कमेड़ा क्षेत्रपाल गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश चंद्र पुत्र पीतांबर दत्त सलबगड़ में बारात छोड़कर घाट की ओर लौट रहे थे। इस दौरान दबाण तोक में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा।

गैर आबादी क्षेत्र होने के कारण रात्रि के समय किसी को दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह वादुक गांव के ग्रामीण ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा और घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी घाट को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें