फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों ने निगली छात्र समेत दो जिंदगियां

Sat, 26 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में सड़क हादसों में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शुक्रवार तड़के जीएमएस रोड पर हुआ, जहां ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गया।
विज्ञापन


दूसरा हादसा सुद्दोवाला के पास हुआ, जहां कोहरे के कारण असंतुलित बाइक पंचायत घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में बीटेक के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

बसंत विहार थाना क्षेत्र के जीएमएस रोड पर शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे के करीब ऑटो चालक शहजाद छह लोगों को लेकर सब्जी मंडी आ रहा था। जीएमएस रोड पर एक साइड में सीवर खुदाई का काम चलने से वन-वे व्यवस्था लागू है।
विज्ञापन
Trending Videos

ऑटो और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत

आईएसबीटी की तरफ से हरियाणा नंबर का ट्रक अपनी रफ्तार पर था। इस कारण दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो क्षतिग्रस्त होने के साथ पलट गया।

ऑटो सवार अजय दीक्षित (36) निवासी ग्राम एनडी पोस्ट पुंज जिला इटावा उत्तर प्रदेश (हाल राजीव गांधी कालोनी) की मौके पर मौत हो गई। संदीप कुमार (28), राम आसरे ( 35), राजेंद्र (30), जगदीश (25) निवासी बलिया उत्तर प्रदेश (हाल राजीव गांधी कालोनी), ऑटो चालक शहजाद (35) निवासी लोहिया नगर पटेलनगर घायल हो गए।

मार्निंग वॉक कर रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने फोन पर पुलिस और 108 को मौके पर बुलाया। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ बसंत विहार अबुल कलाम का कहना है कि मृतक और घायल सभी लोग सब्जी बेचने का काम करते हैं। रोजमर्रा की तरफ ऑटो करके सब्जी मंडी आ रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

दीवार से टकराई बीटेक छात्र की बाइक, मौत

दूसरा हादसा प्रेमनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुआ। डीबीआईटी कालेज के बीटेक छात्र बलराम (24) अपने साथी शिवांशु के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर मांडूवाला से सुद्दोवाला की तरफ आ रहा था। कोहरे और रफ्तार तेज होने से चालक का बाइक पर संतुलन बिगड़ गया।

नतीजा यह हुआ कि बाइक सुद्दोवाला पंचायत घर की दीवार से टकरा गई। मौके पर ही बलराम निवासी पटना (बिहार) की मौत हो गई, जबकि शिवांशु को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिनर्जी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों डीबीआईटी कॉलेज के बीटेक के छात्र बताए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें