फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में तीन सड़क हादसों से मची चीख-पुकार, मध्यप्रदेश के यात्री सहित 2 की मौत, छह लोग घायल

Fri, 07 Jun 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिलवाड़ा/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में बृहस्पतिवार देर शाम हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो यात्रियों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनमें दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम करीब पौने छह बजे घनसाली से तिलवाड़ा आ रहा टैक्सी वाहन सुमाड़ी में राम मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर तीस मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में 62 वर्षीय कुसुमल बाई पत्नी अजुद्दीन निवासी कालादेव जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय निवासी राजेंद्र डिमरी, सुनील नौटियाल, देवेंद्र बंगारी, भगवान सिंह आदि मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचा। एक अन्य घटना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा से कुछ दूर रामपुर में एक ट्राला और बस की टक्कर में बस में सवार आंध्र प्रदेश के यात्री 50 वर्षीय बकेटी कामराजू पुत्र पैठा धनराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कार और मैक्स के बीच हुई टक्कर में कार में सवार दो लोग चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें