मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे जल पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों ने घटना स्थल के समीप झील किनारे दो शव तैरते हुए देखे। जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और लोगों ने शवों को पानी से बाहर निकाला।
शवों की पहचान परिजनों ने खोला गांव निवासी तेजपाल (25) पुत्र जेठू लाल, सुरेश लाल (35) पुत्र भरतू लाल के रूप में की है। पीपलडाली चौकी प्रभारी मयंक त्यागी ने बताया कि मौके पर ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
ट्रक चालक पडिया गांव निवासी अनिल भंडारी (35) पुत्र तेज सिंह अब भी लापता चल रहा है।