फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Wed, 23 Aug 2017 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड को आने वाले दो द‌िनों में भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। मौसम व‌िभाग ने दो द‌िन भारी बारिश का अलर्ट जारी क‌िया है। 
विज्ञापन


व‌िभाग के मुताब‌िक,  प्रदेश में 26 और 27 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 24 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला जारी हो जाएगा।

मंगलवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। राजधानी सहित कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से बारिश का सिलसिला तेज हो जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 और 27 अगस्त को गढ़वाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी तेज बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें