फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए भारी गुजरेंगे अगले दो दिन, पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 17 Aug 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ल‌िए अगले दो द‌िन भारी गुजरेंगे। मौसम व‌िभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके तहत प्रदेश के कई जिलों में नुकसान की भी आशंका है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में अगले 48 घंटे अनेक स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके तहत संबंधित जिलों के प्रशासन को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


भारी बारिश की वजह से पहाड़ में कुछ जगहों पर भूस्खलन होने का भी खतरा है। शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें