फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emerging Asia Cup: भारतीय टीम में उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों ने बनाई जगह, दिखाएंगे अपना हुनर

Sun, 13 Oct 2024 11:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून

सार

आयुष बड़ोनी मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के सिलोड गांव निवासी हैं। आयुष बड़ोनी ने अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाई है।
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के दो क्रिकेटरों ने 18 अक्तूबर से शुरू होने वाले इमर्जिंग एशिया कप के लिए घोषित की गई भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। दिल्ली के लिए खेलने वाले दायें हाथ के ऑलराउंडर आयुष बड़ोनी और बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाजी अनुज रावत भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन


आयुष बड़ोनी मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के सिलोड गांव निवासी हैं। आयुष बड़ोनी ने अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाई है। आईपीएल में लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं।

हाल ही में उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम से खेलते हुए टी-20 पारी में 19 छक्के लगाकर क्रिस गेल का एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।
विज्ञापन


Operation Smile: उत्तराखंड में दो महीने के लिए कल से शुरू होगा ऑपरेशन स्माइल...तलाशे गए 5981 गुमशुदा लोग
विज्ञापन


वहीं, रामनगर निवासी अनुज रावत भी क्रिकेट खेलने के लिए दिल्ली गए और वहां अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। उन्हें आईपीएल में आरसीबी ने 3.4 करोड़ की भारी भरकम रकम खर्च कर खरीदा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें