फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में बैठने के लिए घर से भाग निकले दो बच्चे, छह दिन बाद पुलिस ने दिल्ली से ऐसे किया बरामद

Fri, 01 Feb 2019 08:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
metro
विज्ञापन

मेट्रो में सफर करने की ललक लिए दो बच्चे गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली पहुंच गए। अचानक लापता हुए दोनों छात्रों को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


आदर्श कॉलोनी निवासी संजीव का बेटा नितिन और पटियाला कॉलोनी निवासी सुनील का बेटा उदय प्रताप जनता इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ते हैं। बीती 26 जनवरी को सुबह दोनों घर से स्कूल के लिए निकले और देर शाम तक घर नहीं लौटे।

दोनों के परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों छात्रों को पुरानी दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि दोनों छात्र दिल्ली में चलने वाली मेट्रो में बैठने के लिए घर से निकले थे। 26 जनवरी को दोनों छात्र स्कूल ड्रेस में नहीं थे और घर से ही परिजनों के मोबाइल से एक दोस्त को फोन भी किया था।

इससे छात्रों का अपहरण नहीं होने की पुष्टि हुई। इसके बाद छात्रों के दोस्त और सर्विलांस की मदद से दोनों को पुरानी दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें