फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिमांशु को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

विकासनगर। मुंबई स्थित गोरे गांव इस्ट में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विकासनगर स्थित उदियाबाग गांव के निवासी हिमांशु पटेल ने 65 भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गांव में खुशी की लहर है। गांव के लोगों ने बताया कि हिमांशु अभी मुंबई से घर नहीं लौटे है। गांव वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया कि गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत जैन और ग्राम प्रधान एटनबाग प्रवीण कुमार ने हिमांशु की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें