फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दहेज प्रताड़ना और मारपीट पर दो मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- अलग-अलग मामलों में पीड़िताओं ने दी तहरीर
I
Iकोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामलों की जांच की जा रही है।I

I
I
Iपुलिस को दी तहरीर में डाकपत्थर निवासी स्वप्निल सिंह ने बताया कि आठ अगस्त 2022 को उनका विवाह यूपी के गौतमबुद्ध थाना क्षेत्र के मार्केट केंद्र विहार निवासी उत्कर्ष नेगी से हुआ था। बताया कि विवाह के एक-दो दिन बाद ही पति ने कहा कि अपने माता-पिता से हमें इंग्लैंड पढ़ने के लिए टिकट करवाओ। मना करने पर पति आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। बताया कि सास निरजा देवी और नानी सास विशेषवरी देवी भी शोर सुनकर एकत्र हो गए। कहा कि तेरे मां-बाप ने हमारे स्तर के अनुसार शादी नहीं करवाई। हमें दहेज में थार और 11 लाख रुपये चाहिए थे। शादी की बात से लगातार ससुराल पक्ष के लोग थार और रुपयों की मांग के लिए गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। 19 मई 2024 को ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए बाथरूम में बंद कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग झूठे मुकदमे में फंसाने की बात भी कही। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी पति उत्कर्ष नेगी, सास निरजा देवी, नानी सास विशेषवरी देवी, मासी सास मंजू गहलोत और मामा ससुर इंद्रभान भारती के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iवहीं, कोतवाली क्षेत्र के केसरबाग की भगत सिंह कॉलोनी निवासी शिवानी बिष्ट ने बताया कि 18 मार्च 2024 को देहरादून कोर्ट में उनकी शादी पारस बिष्ट के साथ हुई थी। वह पति के साथ उसके घर पर रह रही हैं। बताया कि करीब छह माह से उनके पति, सास सुमन बिष्ट और ननद शिवानी दहेज में सोना और फर्नीचर लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। 27 अगस्त को तीनों ने दोबारा से उत्पीड़न किया। तलाक के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पति भी डराने के लिए मारपीट कर रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति पारस बिष्ट, सास सुमन बिष्ट और ननद शिवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें