फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से दुकान तोड़ने के मामले में आरोपियों पर दो मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से दुकान तोड़ने और पुलिस से हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। एक मुकदमा पीड़ितों की ओर से जबकि दूसरा पुलिस के एएसआई ने दर्ज कराया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राम किशोर निवासी बंजारावाला ने तहरीर दी है। रामकिशोर के अनुसार लाईफ लाईन अस्पताल के सामने उनके अलावा अंजुम, दलजीत सिंह, रईस वकील लखविंदर और पप्पू मिस्त्री की प्रिंटिंग प्रेस, ऑटो मैकेनिक, ड्राईविंग स्कूल, वैल्डिंग, खादी भंडार, कार मैकेनिक की दुकानें है। शुक्रवार रात करीब छह-सात लोग जेसीबी मशीन लेकर एसयूवी गाड़ी से आए। अचानक दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। दुकान तोड़कर जमीन पर कब्जा करने लगे।
आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मारपीट शुरू कर दी गई। दुकानों में तोड़फोड़ कर लाखों का नुकसान किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने हाथापाई की। इस मामले में मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल डालेंद्र सिंह चौधरी की शिकायत पर भी मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कांस्टेबल डालेंद्र सिंह का कहना है कि, वह हमराह महावीर पाण्डेय, चालक भगवान सिंह के साथ सरकार वाहन से गश्त पर थे। रिस्पना पुल से चंचल डेयरी तिराहा की तरफ जाते समय देखा कि प्रगति विहार कट के सामने टिन शेड नुमा दुकानों को तोड़ा जा रहा है। जेसीबी चालक से तोड़फोड़ बंद करने का कहा तो वहां मौजूद व्यक्तियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। चीता पुलिस की मौके पर बुलाया गया। नेहरू कालोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि, तेजपाल सिंह निवासी अपर आदर्श कॉलोनी, मुकेश राणा निवासी ग्राम चौधार प्रताप नगर, टिहरी गढ़वाल, प्रीतम सिंह निवासी मेथली विहार , महेंद्र सिंह निवासी बंजारावाला, संदीप सिंह निवासी ओखल खाल टिहरी गढ़वाल, मंगल राणा निवासी शिवपुरी ऋषिकेश की गिरफ्तारी व मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें