चीनी मिल का सेवानिवृत्त कर्मचारी राजकुमार बेहद अभागा है। वह कई साल पहले एक हादसे में अपना पैर गंवा चुका है। राजकुमार अब भी संविदा पर मिल में नौकरी करता है। बाद में उसके बड़े पुत्र अनुज को भी चीनी मिल में ही क्रेन ऑपरेटर की नौकरी मिल गई। छोटा बेटा जय किच्छा अनाज मंडी में एक आढ़त में नौकरी करता था। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि यह परिवार मछली नहीं खाता था। लॉकडाउन के दौरान तीनों भाइयों को जाने क्या सूझी कि तीनों एक साथ मछली मारने निकल गए और उनमें से दो भाई मौत के मुंह में समा गए।
शौच करने गए व्यक्ति की जलाशय में डूबकर मौत
गूलरभोज में शौच करने गए एक व्यक्ति की जलाशय में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केनाल कॉलोनी नंबर दो निवासी प्रदीप मिश्रा (45) शुक्रवार शाम को जलाशय के पास शौच करने गया था। इस दौरान पत्थरों पर पैर फिसलने से प्रदीप जलाशय में जा गिरा और डूब गया। बाद में कुछ युवाओं ने जलाशय में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी कैलाश चंद नगरकोटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जलाशय से निकाला। बताया जा रहा है कि प्रदीप मजदूरी कर गुजरबसर करता था।