फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गंगा में डूबकर राजस्थान के दो किशोरों की मौत, दोनों के शव बरामद

Fri, 25 May 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
river death - फोटो : amarujala
विज्ञापन

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राजस्थान के चुरू जिले के दो किशोर गंगा में डूब गए। जल पुलिस ने सर्च आपरेशन के बाद उनके  शव ढूंढ निकाले। किशोरों की मौत से परिजनों में कोहराम है। जिलाधिकारी दीपक रावत के आदेश के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिए गए।        

विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे की बताई जा रही है। यहां शांतिकुंज में ठहरे राजस्थान के चुरु जिले के गांव सुजानगढ़ से दो परिवारों के सदस्य सुबह सप्तऋषि गंगा घाट पर नहाने गए थे। परिवार के दो किशोर हंसराज (16) पुत्र ओमकार एवं गोपाल (17) पुत्र रामनिवास एक- दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे तेज बहाव की चपेट मे आ गए।

गंगा घाट पर मौजूद परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन गंगा घाट पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने किशोरों को बचाने का साहस नहीं जुटाया। घटना की सूचना पाकर सप्तऋषि चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान और केपी जोशी तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन- फानन में जल पुलिस के साथ ही क्षेत्र के निजी गोताखोरों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


घटनास्थल से कुछ दूरी पर जल पुलिस एवं निजी गोताखोरों ने किशोरों के शव गंगा से निकाल लिए। शवों को देखकर परिजन का रो- रो कर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन डीएम दीपक रावत के आदेश पर बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिए गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि हंसराज दसवीं और गोपाल ग्यारहवीं का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें