फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पुलिस के सामने BSNL एक्सचेंज की तीसरी मंजिल से कूदा कर्मचारी, अस्पताल में मौत

Fri, 25 May 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bsnl bulding
विज्ञापन

देहरादून में देर शाम एक कर्मचारी ने बीएसएनएल टावर की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। कर्मचारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, कर्मचारी का नाम कमल थापा था। वह यहां आउटसोर्स पर काम करता था।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को वह अचानक एक्सचेंज पहुंचा और वहां बिल्डिंग पर चढ़ गया। उसे भवन पर देखते ही वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों ने खूब चिल्लाया और समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना और सबसे सामने ही भवन की छत से कूद गया। गंभीर हालत में उसे आनन-फानन  में महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि, वह पारिवारिक कारणों से दुखी था। उसके परिवार में एक साल के अंदर कई लोगों की मौत हो चुकी थी, जिससे वह हताश और निराश था। हालांकि पुलिस जांच में जुट गई है। इसके बाद ही सही स्थिति पता लग सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें