- एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई
प्रेमनगर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस शराब और हुक्का पिलाने पर पुलिस दो आरोपियों काे गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नई दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। मामले में प्रेमनगर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
बिना लाइसेंस शराब या हुक्का पिलाने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ एसएसपी ने अभियान चलाने का निर्देश दिए हैं। इस पर पुलिस ने प्रेमनगर में एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब और हुक्का पिलाने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के विकासपुरी निवासी दीपक पाल (32) और हरियाणा के सोनीपत निवासी सुरेंद्र (45) के रूप में हुई।
सुरेंद्र ने अस्थायी तौर पर देहरादून के कंडोली में निवास बनाया हुआ है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, हुक्के, सिगरेट, तंबाकू फ्लेवर, मिंट आदि बरामद किया है।