फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट, बेटे की मौत के बाद 15 दिन से चक्कर काट रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
I-30 अक्तूबर को हुई थी युवक की मौत, ससुराल में जन्मदिन मनाने गया था युवक
विज्ञापन

I
I-मृतक की माता का आरोप, तहरीर भी नहीं पकड़ रही पुलिसI
Iबेटे की मौत के बाद उसकी माता ने पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना तो दूर तहरीर भी नहीं ली। 15 दिन थाने के चक्कर काटने के बाद पीड़िता ने डीजीपी सहित एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।I
I
I
Iमृतक की माता मीना ने बताया कि 30 अक्तूबर को प्रेमनगर पुलिस ने उनके बेटे देवेंद्र कुमार की मौत की सूचना दी थी। उसका शव आईएमए के पास मिला था। इससे पहले 29 अक्तूबर को देवेंद्र कुमार ससुराल गया था। आरोप है कि वहां भी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद 30 अक्तूबर को देवेंद्र अपने बेटे का जन्मदिन मनाने ससुराल प्रिंस चौक चला गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसी दौरान उसने फोन कर बताया कि ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और तभी उसका फोन कट गया। इसके बाद 30 अक्तूबर की रात करीब एक बजे प्रेमनगर पुलिस ने बेटे की मौत की सूचना दी। आरोप है कि वह बेटे की मौत की रिपोर्ट लिखाने थाने में गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। बताया कि देवेंद्र की मौत के बाद उन्होंने प्रेमनगर एसओ को शिकायत पत्र दिया लेकिन उन्होंने पत्र नहीं लिया।
I
Iबताया कि, 30 अक्तूबर से वह अपने बेटे की हत्या की रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि पहले उन्होंने प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद प्रेमनगर से पंडितवाड़ी भेजा गया और वहां से गढ़ी कैंट भेजा गया, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

I
I
I
Iप्रेमनगर एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि इस मामले में पहले पति-पत्नी के झगड़े की शिकायत मिली थी। अब ये मामला गढ़ी कैंट थाने का है। गढ़ी कैंट पुलिस ही इसमें जांच कर रही है। उन्होंने डीजीपी और एसएसपी को पत्र देकर जांच की मांग की है। वहीं इस मामले में एसएसपी अजय सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
I
I
I
I-I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें