I
Iराजधानी में युवाओं का हुड़दंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी मालदेवता में युवाओं ने गाड़ी की छत और खिड़की से बाहर निकलकर खूब हुड़दंग मचाया। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।I
Iरविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कार को रोककर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक आयुष निवासी कारगी चौक पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हुड़दंग करने वाले अंकित निवासी कारगी चौक पटेलनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मालदेवता में युवाओं के हुड़दंग का वीडियो वायरल हुआ था। चेकिंग अभियान चलाकर चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।I