IIसाइबर ठगों ने निवेश में मुनाफे का झांसा देकर व्यक्ति से 39.37 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iरुड़की के सुभाषनगर निवासी कुलदीप कुमार ने साइबर थाना पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह 26 अप्रैल को एक निवेश ग्रुप में ऑनलाइन जुड़े। इसके बाद उनकी बात अलग-अलग नंबरों पर होती रही। आरोपियों ने पीड़ित का एक एप पर खाता बनाकर शेयर मार्केट में निवेश कराया। आरोपियों ने झांसे में लेकर पीड़ित से कई बार में 39.37 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कराए। इसके बाद जब आईपीओ एलोटमेंट हुआ और उसमें कई प्रतिशत मुनाफा दिखाया गया। इसमें से उन्हें 20 प्रतिशत मुनाफे का टैक्स अलग से जमा कराने के लिए कहा।
I
Iपीड़ित ने यह रकम एप पर बने खाते से निकालकर देने के लिए बोला, लेकिन उन्होंने खाते को होल्ड पर रख दिया। इस पर पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I