फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फायरिंग की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में फायरिंग की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी आपसी विवाद में उलझे हुए थे और एक ने कंट्रोल रूम को फायरिंग होने की गलत सूचना दे दी थी।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार चार जून की देर रात सिटी कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़े और फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि वहां दो व्यक्ति किसी बात पर आपस में विवाद कर रहे थे।

मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई। जांच में सामने आया कि झगड़ा कर रहे व्यक्तियों ने ही पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 42 वर्षीय गिरीश सिंह डियोडी, निवासी डियोडी खोला मालता, बागेश्वर हाल निवासी केदारपुरम, नेहरू कॉलोनी और 31 वर्षीय हिमांशु भट्ट, निवासी एमडीडीए पावर हाउस, केदारपुरम, नेहरू कॉलोनी शामिल हैं। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को झूठी सूचना देकर गुमराह करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें