फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शराब तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में अशोक रूहेला (37) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार पांच जून को जोगीवाला बैरियर के पास चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक रूहेला (37) निवासी भटवाड़ा, सरधना, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें