फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पिस्तौल दिखाकर धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थानाक्षेत्र निवासी एक युवक के साथ मारपीट करने और पिस्तौल दिखाकर धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना का वीडियो संज्ञान में आने के बाद आरोपियों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसके लिए पुलिस की ओर से संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई थी। शनिवार को आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम विनीत चौधरी निवासी शिमला बाईपास और मोहित शर्मा निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें