फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: त्विषा शर्मा की अस्थियां ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर विसर्जित, अनुष्ठान पूरे कर भावुक हुए परिजन

Fri, 29 May 2026 06:21 PM IST
Alka Tyagi एएनआई, ऋषिकेश

सार

Twisha Sharma case: ट्विशा शर्मा ने 12 मई की रात कथित रूप से फांसी लगाई थी। इसके बाद से ही मामला चर्चा में बना हुआ है। वहीं, आज परिजन ट्विशा की अस्थियां लेकर ऋषिकेश पहुंचे।
विज्ञापन
ट्विशा शर्मा की अस्थियां गंगा में विसर्जित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल दहेज हत्या मामले में मृतक त्विषा शर्मा के परिजन उनकी अस्थियों को लेकर आज ऋषिकेश पहुंचे। यहां त्रिवेणी घाट पर परिजनों ने गंगा में अस्थियां विसर्जित की। साथ ही सभी अनुष्ठान पूरे किए। इस दौरान परिजन भावुक नजर आए।

विज्ञापन

 

Rishikesh: भद्रकाली के पास भयावह हादसा, ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, झोपड़ी में रह रही महिला पर गिरे डिवाइडर, दो मौतें


विज्ञापन

पिता बोले- ऋषिकेश बेटी को बहुत पसंद था

इस दौरान त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि आज हम यहां बेटी की अस्थियों का विसर्जन करने आए हैं। त्विषा का ऋषिकेश और मां गंगा से गहरा लगाव था। वह अक्सर नदी के किनारे घंटों बैठी रहती थी। यह जगह उसके लिए बहुत खास मायने रखती थी। इसलिए, उसकी भावनाओं का सम्मान करते हुए, हमने उसकी अस्थियों का विसर्जन ठीक इसी जगह करने का फैसला किया।

इंसाफ मिलने तक लड़ाई लड़ेंगे

कहा कि यह तो बस शुरुआत है। यह एक बहुत बड़ी लड़ाई है जिसमें बहुत ताकतवर लोग शामिल हैं, और हम अभी सिर्फ इसके शुरुआती दौर में हैं। हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमें इंसाफ नहीं मिल जाता। हमें उम्मीद है कि सरकार, जांच एजेंसियां और हमारी न्यायपालिका इस मामले में इंसाफ दिलाएंगे, और इस तरह एक मिसाल कायम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें