होली के दौरान लोगों को यह बड़ा फायदा मिलने जा रहा है। हालांकि इसके लिए लोगों को भी कुछ करना होगा। हरिद्वार में होली के दौरान शहरियों को बिजली और पानी की किल्लत नही झेलनी होगी।
विज्ञापन
यूपीसीएल ने होली पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा की है। पावर कारपोरेशन की ओर से इस संबंध में मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
अधीक्षण अभियंता आरके राजौरा ने बताया कि होली के मौके पर अनवरत बिजली आपूर्ति रहेगी। बिजली कटौती न हो इसके लिए सभी अधिशासी, सहायक व अवर अभियंताओं को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।