फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चार साल के बच्चे के पेट से निकले 12 सेमी लंबे 12 कीड़े, डॉक्टर भी देखकर हैरान, बताई वजह

Sat, 14 Oct 2023 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दो जुड़वां बेटों को दिमागी बुखार होने पर भर्ती किया गया था। इनमें से एक को निमोनिया और पेट फूलने की भी दिक्कत थी। दवा दी गई तो बच्चे की उल्टी में एक कीड़ा निकला, जो करीब 12 सेंटीमीटर लंबा था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती चार साल के बच्चे के पेट से 12 सेंटीमीटर के 12 कीड़े निकले। इससे डॉक्टर भी हैरान हो गए। बच्चा पांच दिन वेंटिलेटर, चार दिन ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहा। अब वह सकुशल घर जा चुका है।

विज्ञापन


बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मेजर डॉ. गौरव मुखीजा ने बताया कि कारगी चौक निवासी व्यक्ति के दो जुड़वां बेटों को दिमागी बुखार होने पर भर्ती किया गया था। इनमें से एक को निमोनिया और पेट फूलने की भी दिक्कत थी। दवा दी गई तो बच्चे की उल्टी में एक कीड़ा निकला, जो करीब 12 सेंटीमीटर लंबा था। डॉ. गौरव ने बताया कि इसके बाद भी पेट फूलना कम नहीं हुआ तो एनीमा (दवा) दी गई।

इसके बाद बच्चे के मल के साथ कीड़े निकलना शुरू हो गए। डॉ. गौरव ने कहा कि, इतनी अधिक संख्या में इतने बड़े कीड़े अपने कार्यकाल में उन्होंने पहली बार देखे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गोवा में 11 दिन बाद 37वें राष्ट्रीय खेल, प्रदेश के खेल और खिलाड़ियों की फाइनल सूची नहीं तैयार
विज्ञापन


गंदगी की वजह से हो सकते पेट में कीड़े

डॉ. गौरव ने बताया कि इन कीड़ों को एस्केरिस लंब्रिकाइड्स कहा जाता है। यह गंदगी की वजह से हो जाते है। यह बच्चे भी जहां रहते हैं, वहां सफाई न के बराबर है। ऐसे में बच्चे मिट्टी में खेलते हैं और कई बार मिट्टी खा भी लेते हैं। इससे भी पेट में कीड़े हो जाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें