फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सीएम ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के कार्यालय का किया शुभारंभ, कहा- आईटी सेवाओं के विस्तार में जरूरी कदम

Sat, 14 Oct 2023 04:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने कहा कि टेक्नोलॉजी की ताकत कैसे सामान्य लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है, यह नजर आ रहा है। राज्य में टेक्नोलॉजी के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। 

विज्ञापन


दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में कार्यालय का शुभारंभ करने के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में और उसके क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

टेक्नोलॉजी की ताकत लोगों के जीवन में ला रही बदलाव
2जी, 3जी, 4जी के समय भारत टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा, लेकिन 5जी के साथ ही भारत ने नया इतिहास रच दिया है। 5जी के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नोलॉजी में ग्लोबल स्टेंडर्ड तय कर रहा है। भारत में डिजिटलाइजेशन तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन


डिजिटल भारत देश के विकास के विस्तृत विजन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस विजन का लक्ष्य है उस टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाना जो लोगों के लिए काम करे, लोगों के साथ जुड़कर काम करे। उन्होंने कहा कि आज हमारे छोटे व्यापारी, छोटे उद्यमी, कारीगर सबको डिजिटल भारत ने एक मंच प्रदान किया है, एक बाजार उपलब्ध कराया है। बाजर में, मंडियों में रेहड़ी-पटरी में कार्य कर रहे लोग, सब यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी की ताकत कैसे सामान्य लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है, यह नजर आ रहा है। 

ये भी पढ़ें...Pitru Amavasya: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, असम के सीएम बोले- सनातन धर्म नहीं हो सकता कभी खत्म
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। कुछ वर्षों में यूपीआई तेजी से हमारी अर्थव्यवस्था और आदतों का हिस्सा बन गया है। यह डिजिटल भारत की नींव है। यह अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक डिजिटल सेवाएं पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य में टेक्नोलॉजी के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी का यह कार्यालय आईटी सेवाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें