आजीविका को मिल रहा बल
इधर, तुंगनाथ मंदिर के मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया कि श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या में पहुंचने से चोपता से तुंगनाथ तक व्यवसायियों की आजीविका को भी बल मिल रहा है। बता दें कि वर्ष 2023 में तृतीय केदार तुंगनाथ में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धार्मिक यात्राएं ले रही हैं तैयारियों की कड़ी परीक्षा, अब नियामक एजेंसी बनाने का भारी दबाव
चंद्रशिला तक पहुंच रहे सैकड़ों पर्यटक
तृतीय केदार के कपाट खुलने के बाद से चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला पैदल मार्ग पर रौनक बनी हुई है। यहां प्रतिदिन सैड़कों यात्री व पर्यटक आवाजाही कर रहे हैं। चोपता से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के अलावा कई ऐसे पर्यटक भी हैं, जो सीधे चंद्रशिला पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीते 12 दिनों में लगभग 10 हजार पर्यटक चंद्रशिला ट्रैक पर ट्रैकिंग कर चुके हैं।