केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर शेड बनाने पर चर्चा
कहा, मंदिर परिसर में अनावश्यक रील, सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यात्रा मार्ग पर वाहनों के आवागमन के लिए गेट सिस्टम तैयार किया जाए, ताकि क्षमता से अधिक भीड़ न हो। कहा, यात्रियों के लिए चिह्नित किए गए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया जाए। श्रद्धालुओं को जहां रोका गया है, वहां रोके जाने की अवधि और रास्ता खुलने का समय निश्चित किया जाए और इसकी जानकारी यात्रियों को दी जाए।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: फर्जी पंजीकरण के नाम पर यात्रियों से लाखों की ठगी, नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कहा, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में चलने वाले खच्चरों के आवागमन के समय को भी निर्धारित किया जाए। इस दौरान केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर शेड बनाने पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, ट्रैवल एजेंसी और ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।