फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतनाथ मंदिर पहुंची तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की डोली, मंगलवार को खुलेंगे धाम के कपाट

Mon, 30 Apr 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ
विज्ञापन
tungnath
विज्ञापन

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ ने सोमवार को भक्तों के जयकारे के साथ अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। मंगलवार(1 मई) को धाम के कपाट आम दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। सोमवार को मक्कूमठ गांव में ग्रामीणों ने आराध्य को नए अनाज का भोग लगाकर धाम के लिए विदा किया।

विज्ञापन


बाबा तुंगनाथ की डोली रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव भूतनाथ मंदिर पहुंची। भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में सोमवार को तड़के से ही तृतीय केदार की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। मंदिर के गर्भगृह में पंचपुरोहित प्रकाश मैठाणी, सुरेंद्र मैठाणी, भारत भूषण मैठाणी ने मठापति रामप्रसाद मैठाणी के हाथों पंचाग पूजा, अभिषेक पूजा, नवग्रह पूजा, दान पूजा संपादित कराई।

इसके बाद यज्ञ-हवन के साथ आराध्य की आरती उतारी गई। प्रात: आठ बजे भगवान तुंगनाथ की भोग मूर्ति को गर्भगृह से जैसे ही बाहर सभा मंडप में लाया गया, पूरा क्षेत्र तृतीय केदार के जयकारों से गूंज उठा। अखोड़ी और हुड्डू गांव के जमाणियों द्वारा भोगमूर्ति का श्रृंगार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

tungnath
पुजारी आशीष मैठाणी, संजय मैठाणी, चंद्रप्रकाश मैठाणी ने विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ भोगमूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया। प्रात: साढ़े नौ बजे मुख्य मंदिर एवं हवन कुंड की तीन परिक्रमा के बाद भक्तों को आशीर्वाद देते हुए भगवान तुंगनाथ ने अपने धाम के लिए प्रस्थान किया।

सैकड़ों भक्तों और मक्कू गांव के ग्रामीणों की मौजूदगी में उत्सव डोली गांव के कुछ दूर पोणखी तोक पहुंची, जहां ग्रामीणों ने भगवान को नए अनाज से तैयार किए गए पकवानों का भोग लगाया। डोली को पगड़ी भी पहनाई गई। यहां से डोली अपने धाम के लिए आगे बढ़ते हुए रात्रि प्रवास के लिए भूतनाथ मंदिर पहुंची। मंगलवार को चल विग्रह उत्सव डोली दूसरे पड़ाव चोपता पहुंचेगी। दो मई को डोली धाम पहुंचेगी और इसी दिन शुभ मुहूर्त में आराध्य के कपाट खोल दिए जाएंगे।

इस मौके पर बीकेटीसी के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, सीबी मैठाणी, यूएम मैठाणी, भूपेंद्र मैठाणी, हरिबल्लभ मैठाणी, माहेश्वर प्रसाद, थौर भंडारी, जीतपाल भंडारी, नरेंद्र भंडारी, योगेंद्र, आलम सिंह, उम्मेद नेगी, राकेश, कलम सिंह, जय सिंह चौहान, खुशाल सिंह नेगी, मुकेश शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें