तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए आज (शुक्रवार) को विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। भगवान तुंगनाथ की डोली शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर रात्रि प्रवास चोपता में करेगी।
तुंगनाथ धाम में प्रात: सात बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। इस दौरान गर्भगृह में भगवान तुंगनाथ का श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की भोग मूर्ति को चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान कर मंदिर परिसर में लाया जाएगा।