फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्धानीः टेंडर को लेकर दो गुटो में मारपीट, फायरिंग से मचा हड़कंप

Wed, 23 Aug 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गौला बैराज कैंटीन की निविदा को लेकर सिंचाई विभाग के ईई दफ्तर में बुधवार को बवाल हो गया। दो गुटों में पहले मारपीट हुई फिर फायरिंग हो गई इससे भगदड़ मच गई। मारपीट में एक ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बढ़ता देख निविदा निरस्त कर दी गई है। पुलिस ने रायफल जब्त कर तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के हीरा नगर तिराहे स्थित कैनाल कालोनी में ईई दफ्तर में बुधवार को गौला बैराज कैंटीन को लेकर निविदा की जानी थी। एई डीडी सती की देखरेख में निविदा प्रक्रिया की जा रही थी। सती के मुताबिक सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक निविदा डाली जानी थी। 

तीन बजे निविदा खुलनी थी। कैंटीन के लिए 12 निविदा फार्म बेचे गए थे। 11 बजे से टेंडर पड़ने शुरू हो गए। सती ने बताया कि 11.35 बजे ठेकेदारों में कार्यालय के बाहर कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों गुटों में बवाल होने लगा। इस बीच प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी के दफ्तर के बाहर किसी ने फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


 कार्यालय की दीवार में धंस गई। फायरिंग से गुस्साए लोगों ने ठेकेदार राजेंद्र सिंह को पीटने के लिए दौड़ा लिया। इस बीच ठेके दार गिरकर घायल हो गया। राजेंद्र के समर्थकों का आरोप है कि वाहन स्टैंड यूनियन से जुड़े भानू ने फायरिंग की लेकिन अन्य ठेकेदारों का कहना है कि मौके पर भानू नहीं था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय को सूचना दी। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स, ठेकेदारों में मची भगदड़

police
सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल .315 बोर की रायफल जब्त कर ली। वही पुलिस के पहुंचने पर ठेकेदारों में भगदड़ मच गई। ठेकेदार राजेंद्र जब बेस अस्पताल पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने मारपीट करने के उद्देश्य से हंगामा कर दिया।

इस मामले में दमुवाढूंगा निवासी दिग्विजय सिंह की तहरीर पर बद्रीपुरा काठगोदाम निवासी ठेकेदार राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह और रवि कन्नौजिया के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी केआर पांडे ने बताया कि रायफल रवि कन्नौजिया की है।

गौला बैराज कैंटीन की निविदा में फायरिंग हुई है। इसकी वजह से निविदा निरस्त कर दी गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-तारादत्त कांडपाल, ईई, सिंचाई विभाग, हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें